SBI CBO Vacancy 2025: जारी की 2964 पदों पर भर्तियाँ

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर में 2964 सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती 9 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई 2025 है। इस भर्ती में उन्हीं उम्मीदवारों को मौका मिलेगा, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त बैंक में 2 वर्षों तक अधिकारी के रूप में कार्य किया हो। इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को एक अच्छा करियर ग्रोथ मिल सकता है। ऑनलाइन परीक्षा जुलाई 2025 में संभावित है।

SBI Circle Based Officer Vacancy 2025
SBI Circle Based Officer Vacancy 2025

क्या है “State Bank of India (SBI)”?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भारत का सबसे बड़ा और लोकप्रिय सरकारी बैंक है। इसकी शाखाएँ पूरे भारत में फैली हुई हैं और यह विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है। SBI समय-समय पर युवाओं के लिए विभिन्न भर्तियाँ जारी करता रहता है, जिनमें से Circle Based Officer (CBO) एक महत्वपूर्ण पद है।

मुख्य विशेषताएं:

  • SBI की यह भर्ती राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है।
  • CBO पदों पर भर्ती नियमित और बैकलॉग दोनों प्रकार की होती है।
  • चयन प्रक्रिया में Online Exam के साथ साथ Interview भी शामिल हैं।
  • चयनित उम्मीदवारों को उनकी पसंदीदा राज्य के सर्कल में नियुक्त किया जाएगा।
  • शुरुआत में चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने की प्रोबेशन अवधि पर रखा जाएगा।

SBI CBO भर्ती 2025 का सारांश (Summary Table)

भर्ती संस्था State Bank of India (SBI)
पद का नाम Circle Based Officer (CBO)
कुल रिक्तियाँ 2964
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि 9 मई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई 2025
आयु सीमा 21 से 30 वर्ष (30 अप्रैल 2025 के अनुसार)
वेतनमान प्रारंभिक वेतन ₹48,480/- प्रति माह
आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in

SBI CBO भर्ती 2025 के लिए कैसे करें आवेदन?

SBI CBO भर्ती 2025 के लिए आवेदन Online Form के माध्यम से लिए जाएंगे । इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके online form भर सकतें :

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाएं।
  • “Careers” सेक्शन में दिए गए “Latest Announcements” पर क्लिक करें।
  • SBI CBO Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का Online भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी जांच लें और फिर Submit करें।

SBI CBO 2025 के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?

SBI CBO भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक योग्यताओं को पूरा करना होगा, जो निम्नलिखित हैं:

शैक्षणिक योग्यता:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री।

अनुभव:

  • उम्मीदवार को किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या रीजनल रूरल बैंक में अधिकारी पद पर कम से कम 2 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए (30 अप्रैल 2025 तक)।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष (30 अप्रैल 2025 के अनुसार)
  • आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट:
  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC (NCL): 3 वर्ष
  • PWD: 10 से 15 वर्ष

स्थानीय भाषा:

  • आवेदन किए गए राज्य की स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए। उम्मीदवार को 10वीं या 12वीं की मार्कशीट में वह भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी होनी चाहिए।

SBI CBO 2025 चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

इस भर्ती में चयन ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

  • ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट (120 अंक, 2 घंटे)
    • इंग्लिश लैंग्वेज – 30 अंक
    • बैंकिंग नॉलेज – 40 अंक
    • जनरल अवेयरनेस/इकोनॉमी – 30 अंक
    • कंप्यूटर एप्टीट्यूड – 20 अंक
  • डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (50 अंक, 30 मिनट)
    • लेटर राइटिंग – 25 अंक
    • बैंकिंग विषय पर निबंध – 25 अंक
  • इंटरव्यू: मेरिट सूची केवल इंटरव्यू के अंकों के आधार पर बनेगी।
  • स्थानीय भाषा की परीक्षा: जरूरत पड़ने पर आयोजित की जा सकती है।

SBI CBO 2025 में वेतन और Promotion की जानकारी

SBI CBO (Circle Based Officer) को प्रारंभिक वेतन ₹48,480/- प्रतिमाह मिलता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), HRA/लीज रेंटल, मेडिकल भत्ता, ट्रैवल अलाउंस जैसी कई सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिससे कुल सैलरी पैकेज आकर्षक बनता है। चयन के बाद उम्मीदवार को 6 महीने की Probation Period में परखा जाता है। हालांकि, शुरुआत में Circle Based Officer का स्थानांतरण नहीं होता है।

SBI CBO 2025 Online Form लिंक

SBI CBO 2025 आवेदन लिंक यहां क्लिक करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: SBI CBO भर्ती 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: Online आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मई 2025 है।

प्रश्न 2: क्या फ्रेश ग्रेजुएट इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: नहीं, केवल वे उम्मीदवार जिनके पास किसी बैंक में 2 वर्षों का अनुभव है, वही आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 3: चयन प्रक्रिया में क्या-क्या शामिल है?

उत्तर: ऑनलाइन टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और इंटरव्यू।

प्रश्न 4: क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

उत्तर: नहीं, इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

प्रश्न 5: चयनित उम्मीदवार की पोस्टिंग कहां होगी?

उत्तर: उसी राज्य के सर्कल में होगी, जहां के लिए उन्होंने आवेदन किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version